Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

गुरु पूर्णिमा पर श्रीहनुमान मंदिर में गुरु पूजन एवं देव पूजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन। //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
  
संवाददाता- निरंजन कुमार, गया
गया । गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गया के फल्गु नदी बाईपास पुल के समीप स्थित श्रीहनुमान मंदिर में गुरु श्री 1008 रामचार्य महाराज जी के शिष्यों ने सर्वप्रथम अपने पूज्य गुरु श्री रामचार्य महाराज जी का पाठ-पूजन कर आशीर्वाद व गुरु वचन ग्रहण किया। 
इस पावन मौके पर विश्व कल्याण हेतु देव पूजन, हवन किया गया। साथ ही कई नवीन शिष्यों ने गुरु दीक्षा प्राप्त कर आशीर्वचन प्राप्त किया। आज का यह दिन पावन दिवस गुरु को समर्पित होता है। इस दिन भगवान श्री वेदव्यास जी का प्रादुर्भाव हुआ था। जीवन में गुरु का होना परम आवश्यक है. गुरु के बिना जीवन में उन्नति संभव ही नहीं है। 
बिना गुरु कृपा के जीवन में शीर्ष स्थान को पाना असंभव है देव दानव सभी को गुरु की आवश्यकता हुई है एकमात्र गुरु ही तम हरणे का स्रोत होते हैं। गुरु कृपा से वंचित मनुष्य को भवनिधी प्राप्त नहीं होती।
साथ ही वैदिक पाठशाला के विद्यार्थियों द्वारा पाठ एवं हवन वेद पुराणों गान कर विशेष देव प्रस्तुति प्रार्थना किया कि इस कोरोना महामारी से विश्व को मुक्ति मिले। वहीं उपस्थित सभी शिष्यों को पुजारी मंगल दास बाबा के द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। यह कार्यक्रम सरकार के द्वारा दिए गए गाइडलाइंस का निर्देश के पालन करते हुए पूजन किया गया। इस आयोजन में शिष्य एवं श्रद्धालु गण का विशेष सहयोग रहा। साथ ही कोरोना योद्धा के रूप में काम कर रहे हैं पत्रकारों को अंग-वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।