बिहार के गया जिला के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के समेकित जांच चौकी सूर्यमंडल पर सोमवार को उत्पाद विभाग के निरीक्षक दिपक कुमार सिंह के से नेतृत्व में वाहन जांच के दौरान अवैध विदेशी शराब को किया जप्त।सहायक उत्पाद आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि झारखंड से अवैध रूप से विदेशी शराब की बड़ी खेप के बाराचट्टी के रास्ते बिहार की सीमा में पहुंचने की सूचना पर उनके निर्देश पर उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने अतिरिक्त बल के साथ समेकित जांच चौकी के निकट सोमवार को अहले सुबह वाहन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध बोलेरो गाड़ी जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर br02 डब्लू 6925 की तलाशी के क्रम 392 बोतल(142 लीटर)विभिन्न ब्रांड के अवैध विदेशी शराब को जप्त किया। उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि तलाशी के दौरान अवैध शराब के साथ शराब तस्कर छोटेलाल सिंह को उत्पाद सिपाही एवं सेफ के जवानों ने दबोच लिया है।गिरफ्तार तस्कर झारखंड के रांची जिले का रहने वाला है जो झारखंड से विभिन्न जिलों से अवैध रूप से विदेशी शराब की बड़ी खेप की तस्करी बिहार के अलग-अलग शहरों में किया करता था।उन्होंने आगे बताया कि तस्कर से कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है।तथा यह पता लगाया जा रहा है कि इस गोरखधंधे में कौन-कौन लोग शामिल हैं।


