जिला के आद्रा डिविजन चांडिल पुरुलिया रेलखंड के नीमडीह दक्षिण पुर्वी रेल जोन के आद्रा रेल मंडल अधीन नीमडीह और बिरामडीह रेलवे स्टेशन के बीच माल गाड़ी के अन्तिम माल डब्बा रेल पटरी से उतर जाने से रेल पथ के आवागमन लगभग 11 घंटा बाधित रहा। डब्बा उठाने और पथ को ठीक करने में लगभग 11 घंटा लग गया। विश्वास सुत्र से पता चला कि बीते रात लगभग 11 बजे मालगाड़ी के डब्बा पटरी पर उतर गया है। जिससे रेल पथ बाधित हुआ। रेल पथ के कर्मी ने रेल पथ को परिचालन चालू किया। मालगाड़ी रेल पटरी से उतरने से किसी जान माल की क्षति नहीं हुई। चांडिल स्टेशन मास्टर विष्णु तांती ने कहा कि नीमडीह और बिरामडीह रेलवे स्टेशन के बीच मालगाड़ी के दो डब्बा रेल पटरी से उतरी। जिससे रेल पथ 11 घंटा बाधित हुआ । चक्रधरपुर से हावड़ा रेल गाड़ी भी चांडिल स्टेशन पर रुकी थी। नीमडीह और विरामडीह के बीच किलोमीटर एव पोल नम्बर 366/23-25 के समीप 22/58 बजे मालगाड़ी के डब्बा में चकका लगे एक्सल टुटने कारण धटना घटी। घटना स्थल आद्रा के ए,डी,आर,एम, आंद्रा,बोकरो के सहायक सुरक्षा आयूक्त अवध नायराण सिंह भी उपस्थित थे। मालगाड़ी में मकई लोड था। मक्का को पुरूलिया स्टेशन के समीप गोदम में भेजा गया ।


