सरायकेला जिला के तिरूलडीह और पश्चिम बंगाल के आटना गांव के बीच कारु नदी के रेलवे पुल से करीब 300 मीटर दूर शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर तिरुलडीह थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। और शव को पहचान करने में जुट गए। शव की पहचान तिरुलडीह थाना क्षेत्र के पाड्रा गांव निवासी 29 वर्षीय पद्मालोचन गोप के रूप में हुई।
मृतक के भाई भगीरथ गोप ने बताया कि वह शनिवार को साढ़े तीन बजे घर से निकले था। पद्मलोचन गोप एक माह पूर्व ही शादी किया था। पद्मलोचन गोप की पत्नी ओझा गुणी काम करती थी उसके कारण रोज दोनों के बीच विवाद होता था। पद्मलोचन के भाई भगीरथ ने ससुराल वालों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


