Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ मोहनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,भारी मात्रा में महुआ फूल सहित आठ बाइक को किया जब्त // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवाददाता : निरंजन कुमार, गया
अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ मोहनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सामरचक के पास से भारी मात्रा में महुआ फूल एवं महुआ शराब बरामद किया। वहीं पुलिस ने आठ बाइक को भी मौके से जब्त किया । थानाध्यक्ष विकास चंद्र यादव ने बताया कि सोमवार को मोहनपुर एवं फतेहपुर थाना के सीमावर्ती इलाके के सामरचक के पास पुलिस के द्वारा वाहन जांच किया जा रहा था।
इसी दौरान झारखंड से महुआ फूल एवं महुआ शराब लेकर आठ बाइक आ रहे थे। पुलिस वाहन देखकर सभी बाइक चालक बाइक को मौके पर छोड़ कर फरार हो थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन मालिक की जानकारी जुटाने के लिए एमभीआइ से जब्त वाहनों की जानकारी मांगी गयी हैं।