Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

ग्रामीणों ने बेजुबान हिरण की बचाई जान, जंगल से भटक कर गांव में पहुंचा हिरण अचानक कुएं में गिरा // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवाददाता : निरंजन कुमार, गया
जंगल से भटक कर अचानक गांव में पहुंचा हिरण का बच्चा. इधर-उधर दौड़ रहा था कि अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे कुएं में जा गिरा। हिरण को कुएं में गिरता देख ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी और स्वयं ही ग्रामीणों ने एकत्रित होकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और हिरण को कैसे जीवित बाहर निकालकर वन विभाग की टीम को सौंप दिया। 

हाल ही में रेस्क्यू ऑपरेशन कर हिरण को बचाने का ताजा मामला बाराचट्टी थाना अंतर्गत ग्राम बरवाडीह का है। जहां शाम के समय सोमवार को वन्यजीव प्रेमियों ने कुएं में गिरे एक हिरण की जान बचा ली। जानकारी के मुताबिक यहां सोमवार को एक हिरण का बच्चा जंगल से भटककर गाँव के आबादी में महेंद्र साव कुएं में गिर गया। जब लोगों ने उसकी आवाज सुनी तो बचाने के लिए कुएं में उतर गए। हिरण को रस्सी से बांधकर ऊपर खींच लिया और ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी है। बरवाडीह गांव में सोमवार को ग्रामीणों को एक कुएं में किसी मवेशी के होने की आहट मिली। 

पास जाकर देखा तो पता चला कि हिरण का बच्चा कुएं के पानी में तैर रहा था। किसी प्रकार ग्रामीणों ने कुएं में उतरे और रस्सी के सहारे हिरण को बांधकर सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। हिरण को देखने ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।ग्रमीणों ने हिरण के बच्चे को घर ले आए और घर के बाहर सुरक्षित बांधकर वन विभाग को सूचना दी। इधर सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं और ग्रामीणों द्वारा सुरक्षित निकाली गई हिरण को अपने कब्जे में ले लिया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हिरन डॉक्टरी परीक्षण करवाकर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा।