Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

सोनाहातु क्षेत्र से आ रही तीन अवैध बालू लदा हाईवा पुलिस ने किया जब्त // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवादसूत्र- नविन चन्द्र महतो (सरायकेला)
सरायकेला जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना मिली कि स्वर्णरेखा नदी से बालू का उठाव हो रहा है। छापेमारी करते हुए बीते रात को तीन अबैध बालू  हाईवा को जब्त कर लिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल स्तरीय टास्क फोर्स के दौरा छापेमारी की गई और तीन हाईवा को जब्त किया गया है। इस संबंध में ईचागढ़ थाना में कांड दर्ज कर लिया गया है और आगे की करवाई की जा रही है। वही ईचागढ़ थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर में कहा कि अबैध बालू लदा हाईवा सोनाहातु क्षेत्र से आ रहा था और कुछ ईचागढ़ थाना क्षेत्र में डंप किया गया था। उन्होंने कहा कि वाहनों को जब्त करने के बाद ईचागढ़ थाना में कांड भी दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा की अबैध कारोबार के खिलाफ लगातार छापेमारी जारी रहेगी। वहीं टीम द्वारा हाईवा चालक और एक उपचालक को गिरफ्तार किया है।