Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

नही लगेगा हारूप मेला, कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए होगा पूजा-पाठ : सचिव // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवाददाता : सम्भू सेन (सरायकेला)
जिला के तिरुलडीह थाना क्षेत्र से सटे पश्चिम बंगाल के बागमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत हारुपडीह गांव में लगने वाला प्रशिद्ध हारूप मेला इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण नही लगेगा। इस वर्ष सिर्फ कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए पूजा- पाठ कराया जाएगा। मेला समिति के सचिव असित वरण बनर्जी ने बयान देते हुए कहा कि बीते दो वर्ष से कोरोना महामारी के कारण मेला नही लगाया जा रहा है। इस वर्ष 15 जून दिन मंगलवार को मेला आयोजित होने वाला था, लेकिन कोविड 19 के परिस्थितियों को देखते हुए मेला नही लगाने का निर्णय लिया गया। आपको बता दे कि बागमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत हारुपडीह गांव में लगाने वाला हारूप मेला को इडगूनाथ मेला के नाम से जाना जाता है। जहां एक जैन मंदिर है। लोग बताते है कि इस मंदिर में की गई हर मनोकामना पूरी होती है। जहां हजारों की भीड़ जुटती है।