जिले के विभिन्न क्षेत्र में 38 घंटे के लॉकडाउन में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, वहीं दूसरी ओर दुकानदारों टैम्पू चालकों ने नैतिक समर्थन किया। स्टेट हाईवे टाटा कन्ड्रा मार्ग व नेशनल हाईवे-33 टाटा पुरूलिया मुख्य मार्ग पर सन्नाटा छाया हुआ है। शनिवार शाम 4 बजे से लगी 38 घंटे की लॉकडाउन में माल वाहन, निजी वाहन के अलावे कोई वाहन नहीं चली। दुकानदार अपने से दूकान बंद कर दिया है। टैम्पु चालक भी एक दिन के कर्फ्यु को समर्थन किया हैं। समुदायिक भवन दुर्गा पूजा मैदान गम्हरिया केंद्र में कोविड टीकाकरण अभियान में भी भीड़ देखा जाता था। लेकिन आज के टीकाकरण में भीड़ नहीं है। राज्य सरकार के एक दिन बंद की समर्थन में दुकानदार ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। गम्हरिया में केवल मेडिकल दुकान खुली थी।


