जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव की रिहाई के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने लोक न्याय मार्च निकाला. मानपुर जगजीवन कॉलेज से निकला जो विभिन्न मार्गो से होते हुए टावर चौक पर लोक न्याय मार्च निकाला गया।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे जन अधिकार पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजीव कुमार कन्हैया ने की। इस दौरान लोक न्याय मार्च में शामिल पप्पू यादव के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और रिहाई की मांग कर रहे थे। मौके पर जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद मरांडी, युवा शक्ति जिला अध्यक्ष ओम यादव समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
संबोधित करते हुए जन अधिकार पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजीव कुमार कन्हैया ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव को एक राजनीतिक साजिश के तहत जेल भेज दिया गया हैं। कोरोना काल में हमारे नेता मसीहा बनकर लोगों की सेवा में लगे थे। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि अगर 24 घंटा के अंदर पप्पू यादव को रिहाई नहीं की जाती है तो सड़क पर उतर कर पुरजोर विरोध किया जाएगा और पूरे बिहार में आंदोलन व चक्का जाम किया जाएगा।
साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी लोग कोरोना काल में मरे हैं उनको अविलंब उचित मुआवजा उपलब्ध करवाया जाए और स्कूल में जो पढ़ाई बंद है इस दौरान फीस भी नहीं लगना चाहिए। इन सभी तमाम मांगों को लेकर आज हम लोग सड़क पर उतरे हैं। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार अगर नहीं सचेत होती है तो आगे और भी उग्र आंदोलन होगा।


