चांदन प्रखंड अंतर्गत चान्दन पंचायत के वार्ड नंबर 11 में एक गरीब का घर हो रही बारिश से गिर जाने से बाल बाल बचे परिवारों के सदस्य। इधर अगले 24 घंटों से हो रही बारिश से कई गरीब हो गए बेघर । ठीक इसी प्रकार चान्दन पंचायत के वार्ड नंबर 11 के डोमन मिस्त्री,पिता स्वर्गीय काशी मिस्त्री का शनिवार रात को प्लास्टिक का झोपड़ी में जीवन यापन होता था जो वह अचानक बारिश में गिर गया। इससे परिवारों में अफरा-तफरी मच गया गांव वालों के सहयोग से सभी परिवारों को गिरे हुए झोपड़ी से निकाला गया।
डोमन मिस्त्री का कहना है कि हमें 2014 से अब तक राशन कार्ड सरकार द्वारा मुहैया नहीं कराया गया है जो हम चार बार प्रखंड कार्यालय एवं जिवीका कार्यालय में आवेदन जमा अपने हाथों से किए हैं लेकिन हमें आज तक राशन कार्ड नहीं मिल पाया है । जिस कारण हमें आज तक सरकार द्वारा दिए गए लॉकडाउन में मुफ्त अनाज भी नहीं मिल पाया है। और हम किसी तरह मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन यापन चला रहे हैं।
डोमन मिस्त्री का कहना है की प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए हम कई प्रतिनिधि के चौखट पर गए लेकिन हमें आज तक निराशा ही मिला। सभी जनप्रतिनिधि सिर्फ प्रधानमंत्री योजना आवास के लिए आशा ही दिया गया जिस कारण हमें आज तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है और हम लोग 8 परिवार हैं जो किसी दूसरे के यहां मजदूरी कर अपना जीवन यापन चला रहे हैं।


