जिले के कहलगांव विधानसभा अंतर्गत रसलपुर उप स्वास्थ्य केंद्र मैं मूलभूत सुविधा नदारद दिखे अस्पताल के आसपास कि ग्रामीण ने बताया कि यहां पर पिछले 12 साल से कोई डॉक्टर या स्वास्थ्य कर्मी नहीं आया है इसलिए अस्पताल के अंदर ग्रामीण मवेशी रखते हैं और अस्पताल जर्जर हालत में है सुध लेने वाला कोई अधिकारी नहीं है ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक पवन यादव पर भी आरोप लगाया कि चुनाव के टाइम बड़े-बड़े वादे करके गए थे चुनाव जीत जाने के बाद एक बार भी अस्पताल के लिए कोई कदम नहीं उठाया और ना ही कभी अस्पताल का निरीक्षण करने आया।
एक तरफ जहां कोरोना महामारी में नए नए अस्पताल बनाए जा रहे हैं स्वास्थ्य विभाग को और मजबूत किए जा रहे हैं वही बिहार की कुछ ऐसे इलाके हैं जहां अस्पताल का स्ट्रक्चर है लेकिन वह जर्जर हालत में है और सरकार एवं अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहा है गरीब जनता को सरकारी बाबुओं तथा तो कल विधायक ने भगवान भरोसे छोड़ रखा है जनता का सुध लेने वाला कोई नहीं।



