Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

चचेरे भाई-बहन में चल रहा था प्रेम प्रसंग, घर वाले ने किया संबंध से इंकार, जामुन के पेड़ से लटककर दोनों ने कर ली खुदकुशी // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।


संवादसूत्र- शिवेश सिंह, बांका

बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के बसमत्ता पंचायत के बादासन गांव में एक प्रेमी युगल ने जामुन के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय मुखिया सच्चिदानंद यादव द्वारा कटोरिया पुलिस को सूचना मिलते ही दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। युगल प्रेमी की पहचान बदासन गांव के दशरथ यादव के पुत्र डब्लू यादव एवं अनिल यादव की पुत्री सोनी कुमारी के रूप में हुई है। दोनों आपस में चचेरे भाई-बहन बताया जा रहा है। जिनका लंबे समय से आपस में प्रेम प्रसंग चल रहा था। औऱ दोनों ने जीवन भर साथ रहने  की एक दूसरे को बचन दिया था। लेकिन दोनों के बीच प्रेम को घर वाले को नागवार गुजरा औऱ प्रेम प्रसंग की जानकारी मिलते ही 6 महीने पूर्व प्रेमी के परिजनों ने अपने मृतक पुत्र डब्लू यादव को कोलकाता कमाने के लिए भेज दिया। जबकी प्रेमिका मृतिका सोनी कुमारी के पिता ने उनको मामा घर भेज दिया था। लेकिन मोबाइल पर दोनों में बातचीत होती रही। तीन दिन पूर्व ही सोनी कुमारी अपने गांव आई थी। फोन पर डब्लू को उनकी प्रेमिका के गांव आने की सूचना मिलते ही एक दिन पूर्व कोलकाता से वह गांव पहुंच गया। दोनों के प्रेम पर  परिवार वालो के लगातार निगरानी से परेशान होकर शनिवार 8 बजे रात्रि दोनों घर से फरार हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही स्वजनों ने खोजबीन शुरू कर दी मगर देर रात तक कोई पता नहीं चला। आज सुबह गांव के बाहर सरूआ जोर के पास एक जामुन के पेड़ से दोनों का शव लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर गांव की भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने प्रथम दृष्टि से आत्महत्या करार दिया है औऱ दोनों के लाश को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है।