जिले की चर्चित उद्घोषिता मीनाक्षी धर की मौत का जिम्मेदार लिपुन को पुलिस ने हिराशत में लिया I सुचना के अनुशार सेक्टर -3थाना में हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडिशनल एस.पी. संग्राम केशरी बेहेरा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा की बीते 12/05/2021 को एंकर मीनाक्षी को कोयलनगर के एन. ए. सी मार्केट से अपने घर लौटन के क्रम में सत्यजीत स्वाईं उर्फ़ लिपुन (22) ने पीछे से आकर उनकी वैनिटी बैग को छीनने की कोशिस की जिस कारण वो चलती चलती हुई गाडी से निचे गिर पड़ी और अभियुक्त बैग लेकर भाग गयाI गाडी से निचे गिरने के कारण मीनाक्षी को सिर पर गंभीर चोट आयी जिस कारण वहीं पर बेहोस होकर गिर पड़ी I उसके बाद उनको गंभीर हालत में I.G.H. ले जाया गया जहां उनकी बेेहतर इलाज को देखते हुए जे.पी हॉस्पिटल ले जाया गया।
जे.पी हॉस्पिटल में सारे प्रयास के बावजूद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयीI मीनाक्षी के पति नलिनी कांत धर के शिकायत के अनुशार सेक्टर -3 थाने केस न- 40, 12/05/2021, U/S 392 के तहत मामला पंजीकृत किया गया था, मगर 21/05/2021 को इलाज के दौरान हुए मौत के कारण ये मामला U/S 397 IPC में तब्दील हो गया है। घटनास्थल के आसपास में लगे हुए CCTV फुटेज के द्वारा मुख्य अभियुक्त की पहचान सत्यजीत स्वाईं उर्फ लिपुन (22) पिता दइतरी स्वाईं, हाउस न - A/2, मुनिसिपलिटी क्वार्टर शक्ति नगर के रूप में हुई और उसे गिरफ्तार किया गया I पुलिस ने अभियुक्त के पास से लुटे हुए OPPO मोबाइल, और घटना में इस्तेमाल हुए मोटर साइकिल भी जब्त किया गया, जो चोरी का था उसके दोस्त दीपक साहू (24) पिता मनोज साहू, निवासी मालगोदाम ने चुराई थी।
मुख्य आरोपी सत्यजीत उर्फ लिपुन को विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस हिराशत में जेल भेज दिया गया।



