Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

रिश्तों का कत्ल : महज थोड़ी सी जमीन को लेकर दो दो लोगो की चली गई जान // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवादसूत्र- निरंजन कुमार, गया
गुरुआ थाना के छेछु बिगहा गांव में थोड़ी सी जमीन को लेकर रिश्तों का कत्ल कर दिया गया। जमीन को लेकर लोग रिश्तों को भूल गए। थोड़ी सी जमीन के लिए मासूम एक साल की बच्ची को भी नहीं बख्शा। वही दूसरी ओर कानून को अपने हाथ में लेकर मृत बच्ची के परिजनों ने आरोपी चाचा को निर्जन स्थान पर घेर कर बेरहमी के साथ लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर देना दबंगई को दर्शाता है। मृतिका के पिता रामाशीष यादव का मानना है कि थोड़ी सी जमीन को कब्जा करने में छोटे भाइयों का साथ नहीं देना ही घटना का मुख्य कारण बना। रामाशीष यादव अपनी बेटी की हत्या का आरोप सगे भाई संजय यादव पर लगा रहे थे। संजय यादव गांव में छुपे हुए थे. सुबह गांव से भागने के दौरान बैजूधाम पहाड़ के निकट पकड़कर लाठी डंडे से पीट-पीटकर उसकी भी हत्या कर दिया गया है। 

थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने बताया की छेछु बिगहा में एक के बाद दूसरे व्यक्ति की हत्या होने के बाद से अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है। लेकिन फिलहाल किसी का गिरफ्तारी नही हुआ है।