Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

जमीन विवाद ने ली 1 साल की मासूम की जान, गुस्से में आकर एक भाई ने की अपने सगे भाई की हत्या // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवादसूत्र- निरंजन कुमार, गया
गया के नक्सल प्रभावित इलाके से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है।यहां के छेछू गांव में 15 घंटे में परिवार के 2 सदस्यों की हत्या हो गई।रविवार को 1 साल की मासूम की गला रेतकर हत्या की गई, फिर सोमवार को बच्ची के पिता ने अपने सगे भाई की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

जमीन विवाद को लेकर बढ़ा मामला
बता दे यह सब जमीन विवाद को लेकर शुरू हुआ था। रामाशीष यादव, संजय यादव और विजय यादव तीनों सगे भाई हैं। इनके बीच जमीन को लेकर विवाद हो रहा था। संजय व विजय एक तरफ थे वहीं रामाशीष यादव जिसकी 7 बेटियां हैं वह दूसरी तरफ था।

रात 11:00 बजे के आसपास संजय ने अपनी 1 साल की भतीजी की हत्या कर दी। जब सब को पता चला तो संजय किसी घर में जाकर छुप गया।रामाशीष अपने रिश्तेदारों के साथ संजय के पीछे दौड़ा और पकड़कर उसे लाठी डंडे से इतना मारा कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद से रामाशीष व रिश्तेदार फरार हैं।पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की छानबीन जारी है।