जिला के डोभी स्थित उत्पाद विभाग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपी के कब्जे से 1130 बोतल कुल 339 लीटर अवैध देशी शराब से भरी कार जब्त कर आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है.
उत्पाद सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि इंस्पेक्टर अरविंद कुमार के नेतृत्व में उत्पाद पुलिस टीम ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में देशी शराब और बरामद की है.पुलिस टीम ने मौके से दो आरोपी के कब्जे से 1130 बोतल अवैध देशी शराब से भरी कार जब्त की है.रात्रि गश्ती के दौरान टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि पश्चिम बंगाल नंबर जिसका रजिस्ट्रेशन न0 डब्ल्यू बी 02 डब्ल्यू 7484 की एक कार से अवैध शराब ले जाई जा रही है.टीम ने त्वरित कार्यवाई करते हुए रविवार को गेवाल बिगहा मोड़ के पास से शराब की पेटियों से भरी कार को जब्त कर लिया.टीम ने मौके से बाराचट्टी गया निवासी आरोपी रविंद्र चौधरी एवं मोहनपुर गया निवासी पंकज पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही जब्त की गई शराब, कार और आरोपी को उत्पाद विभाग ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।


