जिले में कोरोना के बढ़ते केश को देखते हुए लॉक डाउन लगाया गया। लेकिन हैरानी की बात ये है कि ऐसे समय मे भी शराब कारोबारी बेझिझक अवैध शराब की खेप झारखंड से बिहार लाने से बाज नही आ रहे है। अहले सुबह समेकित जाँच चौकी पर वाहन जाँच के क्रम में झारखंड निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की कुल 1176 बोतल कुल 540 लीटर शराब के साथ एक मिनी ट्रक को जब्त कर चालक को उत्पाद विभाग पुलिस ने माल सहित गिरफ्तार किया है।
उत्पाद सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही के लिए अभियान चलाया गया है। अभियान के तहत रात्रि गस्ती में उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में वाहन जाँच किया जा रहा था। इसी क्रम में झारखंड की तरफ से आ रहे एक मिनी ट्रक जिसका रजिस्ट्रेशन न0 यूपी 41/टी/4800 को रोककर पूछताछ में कोई संतोषजनक जबाव नही मिलने से वाहन का जाँच किया गया।
जिसमें झारखंड निर्मित लाखों का अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपित राहुल कुमार जलनागर रामपुर यूपी निवासी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है। आगे उन्होंने बताया कि बिहार में पूर्ण शराब बंदी के बाद कारोबारी पड़ोस के राज्य झारखंड से अवैध शराब का जखीरा लेकर धड़ल्ले से बिहार में सप्लाई करते है। पूछताछ में पता चला कि यह शराब राँची से पटना के लिए ले जा रहा था।


