सुंदरगढ़ ज़िला के बिसरा ब्लॉक अंचल में स्थानीय तहसीलदार के द्वारा राउरकेला - जराइकेला मुख्य मार्ग पर रविवार को वाहन जाँच के दौरान 26 वाहन पर नियम का उल्लंघन किये जाने के कारण 8300 रुपये का जुर्माना वसूली की गई।
इस वाहन जाँच में तहशील के राजस्व अधिकारी सुभकांत मिश्रा, अतिरिक्त राजस्व अधिकारी सूर्य प्रताप साहू, समन्वय अधिकारी अभिषेक कुमार दास, चालक रघुनाथ महतो, बिसरा थाना के उप निरीक्षक, के साथ अन्य पुलिस कर्मी व बिसरा ब्लॉक अधिकारी शामिल थे।


