Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

कोविड जांच के दौरान अचानक महिला को हुई प्रसव पीड़ा, स्वास्थ्य विभाग के मदद से महिला ने स्वस्थ बच्चे को दिया जन्म // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवादसूत्र- राम प्रकाश ठाकुर, बलरामपुर
छत्तीसगढ़ - उत्तर प्रदेश धनवार चेक पोस्ट पर उत्तर प्रदेश की ओर से आए मजदूरों का कोविड टेस्ट के दौरान एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर तहसीलदार वाड्रफनगर एवं थाना प्रभारी बसंतपुर की सूझबूझ से भिजवाया गया अस्पताल मां ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म। 

बलरामपुर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशों का पालन करते हुए धनवार चेक पोस्ट पर राजस्व विभाग, पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य अमला के द्वारा 24 घंटे सेवा दिया जा रहा है। उस दौरान जो मजदूर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में काम करने गए थे वापसी में उनका बॉर्डर पर कोविड टेस्ट कराया गया।
आज धनवार बॉर्डर पर लगभग 300 मजदूरों की कोविड जांच स्वास्थ्य विभाग के द्वारा किया गया और सभी की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई।  
उसी दौरान एक महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी मौके पर तहसीलदार सुरेंद्र पैकरा वाड्रफनगर एवं थाना प्रभारी बसंतपुर राजकुमार लहरे उपस्थित थे उन्होंने तत्काल अपने सूझबूझ का परिचय देते हुए उप स्वास्थ्य केंद्र धनवार भिजवाया और स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा सुरक्षित प्रसव कराया मां ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।