बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री सह प्रभारी मंत्री समस्तीपुर जिला, श्रवण कुमार की अध्यक्षता में विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल बैठक की गई जिसमें जिलाधिकारी, समस्तीपुर, पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, जीविका के कार्यक्रम पदाधिकारी एवं विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे। इस बैठक में प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार द्वारा समस्तीपुर जिले में चल रही योजना यथा प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्य आपूर्ति योजना एवं जीविका समूह के द्वारा मास्क उत्पादन एवं वितरण आदि के संबंध में अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। प्रभारी मंत्री द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत जिन लाभार्थियों को प्रथम किस्त मिल गई है, उन्हें द्वितीय किस्त तथा जिन लाभार्थियों को द्वितीय किस्त मिल गई है उन्हें तृतीय किस्त देने का निर्देश दिया गया खाद्य आपूर्ति योजना अंतर्गत खाद्यान्नों के वितरण हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं एमओ को निर्देशित किया गया। जीविका द्वारा मास्क उत्पादन में तेजी लाने एवं अधिक से अधिक संख्या में प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर मास्क वितरण कराने का निर्देश दिया गया। प्रभारी मंत्री द्वारा उपर्युक्त सभी योजनाओं को पन्द्रह दिनों के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। उक्त निर्देश के आलोक में शशांक शुभंकर जिलाधिकारी समस्तीपुर द्वारा त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। इस बैठक की जानकारी जन सम्पर्क कार्यालय, समाहरणालय समस्तीपुर द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।


