Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

सांसद संजय सेठ ने चांडिल स्टेशन के बायपास में जर्जर व निर्माण में हुई अनियमितता को लेकर रेलवे बोर्ड को लिखा पत्र // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवादसूत्र- नवीन चंद्र महतो, सरायकेला
जिला के चण्डिल बायपास रोड अनियमितता व जर्जर अवस्था को लेकर राष्टीय रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष पत्र लिखा रांची लोकसभा के संसदीय क्षेत्र के सांसद संजय सेठ ने अपने क्षेत्र अधीन चांडिल स्टेशन पर लगभग 830 मीटर की बनी बायपास के जर्जर व निर्माण में हुई अनियमितता को लेकर राष्टीय रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सुनील शर्मा जी को पत्र लिखा। माननीय रेलमंत्री श्री पीयूष गोयल जी के निर्देश पर लगभग छः माह पूर्व दिसंबर 2020 में दक्षिण-पूर्व रेलवे के चांडिल रेलवे स्टेशन के समीप (KS-788 पर) रेल विभाग के द्वारा एक बाईपास का निर्माण कराया गया था। लगभग 830 मीटर लंबे इस बाईपास का निर्माण NH-32 पर करवाया गया था ताकि सड़क निर्माण के दौरान स्थानीय नागरिकों को हो रही समस्या से निजात मिल सके। रेलवे क्रॉसिंग लेवल K5-7 और 8 पर लगने वाले लंबे जाम के कारण से बचने के लिए रेलवे ने यहां बाईपास का निर्माण कराया। यह दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि एक करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनी यह बायपास सड़क की स्थिति अब जर्जर हो चुकी है। महज 6 महीने के अंदर ही बायपास का जर्जर और बेहाल होना यह बताने के लिए बहुत है कि सड़क निर्माण में किस कदर लापरवाही बरती गई है। सड़क की बदहाली के कारण वर्तमान समय में आवाजाही के दौरान स्थानीय नागरिकों को बहुत समस्या का सामना करना पड़ रहा है।