Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

उजियारपुर विधायक आलोक मेहता ने कोरोना काल मे लोगों की मदद के लिए कोविड केयर सह सहायता केन्द्र का किया निर्माण // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
दलसिंहसराय/समस्तीपुर से संवाददाता तुफैल अहमद की रिपोर्ट
बिहार में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव सह उजियारपुर विधानसभा के विधायक आलोक कुमार मेहता हमेशा की तरह इस बार भी लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल कोविड केयर के तहत कोविड केयर सह सहायता केन्द्र का निर्माण किया है और अपने निजी कोष से वहाँ बेड, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था कर दी। आज शुक्रवार को राजद के प्रखंड मीडिया प्रभारी राज दीपक ने दलसिंहसराय प्रखंड के चकबाहुद्दीन में राजद *कोविड *केयर सह सहायता केन्द्र* का उद्घाटन किया तथा जरूरतमंद लोगो के बीच दवा का किट, मास्क, सैनिटाइज़र आदि वितरित किया। राज दीपक ने बताया कि तमाम जरुरी मेडिकल दवाओं, आवश्यक उपकरणों तथा नाश्ता-पानी की निशुल्क सुविधाओं से सुसज्जित राजद कोविड केयर की स्थापना कर नियमानुसार इसे असहाय लोगो को अपनाने का अनुरोध और सौंपने का निर्णय लिया है और मानवीय हित में नियमानुसार इस कोविड केयर केंद्र का संचालन करेगी। उन्होंने बताया कि इस सेंटर में मरीजों के लिए मुफ्त खाने पीने की भी व्यवस्था होगी। दवा के साथ ही गरीबों व असहाय लोगों को मुफ्त में डॉक्टरी सलाह भी मिलेगी तथा कोरोना मरीजों को बेड व चिकित्सा में हो रही किसी भी प्रकार की परेशानियों में भी उन्हें सहयोग प्रदान किया जाएगा।
जब तक इस महामारी से क्षेत्र सुरक्षित नही हो जाती तब तक यह कोविड केयर सेंटर असहाय लोगों के लिए उपलब्ध रहेगा। इस मौके पर डा० खुर्शीद, डा० अकबर मासाहेदी, प्रदेश सचिव नंद किशोर महतो, प्रखंड अध्यक्ष मो० जाबिर हुसैन, मीडिया प्रभारी राज दीपक, प्रखंड प्रधान महासचिव महेंद्र राय, इमरान शकील, नज़र सोहैल, समर सोहैल, मो0 रुस्तम, मो0 मुराद, मो0 शाहिद, मो0 शाहनवाज उर्फ लक्की, विधायक प्रतिनिधि अशोक कुमार, मो० हैदर, चंदन कुमार, शुभम, मो०अलीमुद्दीन, मो० शाहिद बदूद, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।