राशन कार्ड धारियों को चालू माह के दौरान डबल राशन दिए जाने को लेकर उन्हें जागरूक करने को लेकर प्रशासन की ओर से जागरूकता मुहिम की शुरुआत की है. जिसको लेकर आज शेरघाटी अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा शुक्रवार को सभी प्रखंडों के लिए जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो प्रखंड क्षेत्र में घूम-घूम कर खाद्य सुरक्षा के राशन कार्ड धारियों को जागरूक करने के कार्य करेगी.
इस संबंध में शेरघाटी अनुमंडल पदाधिकारी उपेंद्र पंडित ने बताया कि आज अनुमंडल कार्यालय शेरघाटी से अनुमंडल के सभी 9 प्रखंडों के लिए एक एक प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो प्रत्येक राशन कार्ड धारियों को खाद्य सुरक्षा के तहत देय खाद्यान के अलावा उतनी ही मात्रा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत यानी डबल मात्रा खाद्यान दिये जाने को लेकर जागरूक कार्य करेगी। जिसको लेकर राशन कार्ड धारियों को पैसे का भुगतान नहीं करने होंगे। इस बात से अधिकांश राशन कार्ड धारियों अनभिज्ञ है।
जिसका फायदा जनवितरण दुकानदार उठा सकते हैं। जिसको लेकर प्रशासन की ओर से लोगों को जागरुक करने के लिए प्रचार प्रसार यानी जागरूकता वाहन की मदद से जागरूक करने का निर्देश दिए गए थे। जिसके तहत आज प्रत्येक प्रखंडों के लिए एक एक प्रचार वाहन का रवाना किया गया जो गांव गांव जाकर प्रचार प्रसार करेगी। मौके पर अवर सहायक निर्वाची पदाधिकरी शेरघाटी, महेश पासवान के अलावा सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मौजूद थे।


