Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

रांची से अगवा नाबालिग लड़की 50 दिन बाद नालंदा में मिली, अपहरणकर्ता गिरफ्तार // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
न्यूज़ डेस्क : रांची के पंडरा ओपी की पुलिस ने अपहृत नाबालिग लड़की को घटना के 50 दिन बाद नालंदा के हरनौत से बरामद कर लिया। शुक्रवार को उसे रांची लाया गया। पुलिस ने नाबालिग को अपहरण करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम विशाल है और वह मूलरूप से मुजफ्फरपुर का रहने वाला है।

रांची में वह पंडरा ओपी क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस के अनुसार नाबालिग लड़की को आरोपी ने दो अप्रैल को अगवा कर लिया था। उसे अपने साथ मुजफ्फरपुर ले गया था। इस मामले में परिजनों ने आरोपी के खिलाफ नाबालिग लड़की के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस की टीम मोबाइल लोकेशन के आधार पर मुजफ्फरपुर गई। लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। इसी दौरान पुलिस को यह खबर मिली कि नाबालिग को लेकर आरोपी नालंदा में है। इसके बाद पुलिस की टीम नालंदा गई और नाबालिग को बरामद कर लिया।