हिम्मत और धैर्य से कोरोना संक्रमण को मात दिया जा सकता है। सोच पॉजिटिव रखने से कोरोना को हराया जा सकता है। उक्त बाते वजीरगंज प्रखंड के कोरोना फाइटर सह दैनिक अखबार के पत्रकार अमरेन्द्र कुमार ऩे कोरोना संक्रमण से जंग जीतने के उपरांत एक मुलाकात के दौरान कही। उन्होने बताया कि कोरोना संक्रमित होने के बाद होम आइसोलेशन में रहते हुए अपनी ईच्छाशक्ति और चिकित्सक की सलाह पर दवा का सेवन करते हुए कोरोना को शिकस्त दिया। होम आइसोलेशन में नियमित रूप से योग, प्राणायाम करने के साथ ही गर्म पानी और काढ़ा का समय समय पर सेवन किया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित होने के बाद घबराएं नहीं। चिकित्सक की सलाह पर दवा का सेवन नहीं करें। योग प्राणायाम के अभ्यास से मन एकाग्र होने के साथ ही शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढृती है। पॉजिटिव होने के बाद अधिक से अधिक तरल पदार्थ व सुपाच्य गर्म भोजन ही खाएं। विटामिन सी, जिक की गोली खाएं। पपीता ,खजूर, अनानस, नारंगी का भी नियमित सेवन करें। दिन में तीन बार भाप भी लें। होम आइसोलेशन में रहते हुए अच्छी किताबें पढ़ने के साथ ही संगीत भी सुनें। इससे तनाव दूर होगा और आप जल्द कोरोना क़ो शिकस्त दे पाएंगे।


