Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

मारगोमुंडा थाना क्षेत्र में कपड़ा व्यवसायी से हुई लूटकांड का हुआ खुलासा, तीन गिरफ्तार // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवादसूत्र- गौतम कुमार सिंह, देवघर
देवघर जिला के मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के पंदनियां पुल के निकट बिते 17 मई को मधुपुर कपड़ा व्यवसाय मोहम्मद शहाबुद्दीन से हुए  4 लाख 65 हजार  लूटकांड मामले  के उद्भेदन का दावा देवघर पुलिस ने किया है। गुरुवार शाम इस बाबत आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में देवघर एसपी अश्विनी सिन्हा ने मामले के उद्भेदन की जानकारी दी।
एसपी ने बताया कि इस कांड में शामिल दो अपराधियों के अलावे कपड़ा व्यवसायी के मूवमेंट की जानकारी देने वाले को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस लूटकांड में शामिल अपराधियों में कुंडा थाना क्षेत्र के तपोवन के रहने वाले हरेश कुमार और मिष्टु कुमार को गिरफ्तार किया गया है। जबकि लूटकांड के षड़यंत्र में शामिल और अपराधियों को मूवमेंट की जानकारी देने के आरोप में मधुपुर थाना के पथरचपटी के वसीम अंसारी को भी गिरफ्तार किया गया है। ज्ञात हो कि इसके पूर्व इस कांड के साजिश रचने वाले और अपराधियों को आश्रय देने वाला विनय यादव को कुंडा थाना क्षेत्र से और डब्ल्यू यादव को मधुपुर के बोगईया से गिरफ्तार किया।