स्थानीय गया चौक स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण कांग्रेस सेवादल बोर्ड कार्यालय में कोरोनावायरस गाइड लाइन का पालन करते हुए भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी शहादत दिवस मनाई गई है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू करते हुए कहा कि देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे स्व राजीव गांधी जी की दूरसंचार की परिकल्पना आज भारत के जन, जन में लोकप्रिय है,चाहे किसान, मजदूर, रिक्सा, ठेला चलाने वाले, सभी के हाथो में मोबाइल है, पंचायती राज सम्पूर्ण देश में बेहतरी के साथ काम कर रही है।
कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव अमरजीत कुमार ने कहा कि कहा कि देश के युवाओं को 18 वर्ष में मताधीकर, स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने, आदि सभी प्रकार के युवाओं को अधिकार एवम् सम्मान दिलाने का काम किए थे। मो शफी आलम प्रदेश कांग्रेस प्रशिक्षक ने कहा कि भारत ही नहीं पूरे विश्व में मिस्टर क्लीन के नाम से विख्यात, देश ही नहीं विश्व से आतंकवाद की सफाया हेतु अपने प्राणों कि आहुति देने वाले स्व राजीव गांधी के बताए रास्ते पर चल कर देश की एकता, अखंडता,को अक्षु्ण रखने एवम् आतंकवाद को जड़ मूल से समाप्त किया जा सकता है।
आज इस कार्यक्रम को सेवादल के जिला मुख्य संगठक टिंकू गिरी, कांग्रेस युवा यंग ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार उर्फ गणेश, रोहित कुमार, विनोद बनारसी, सुजीत गुप्ता, छोटू कुमार आदि ने संबोधित किया गया है। कार्यक्रम समाप्ति के बाग महादेव घाट, एवम् रमना रोड स्थित स्लम बस्तियों में जरूरतमंदो के बीच माक्स, सेनेटाइजर, साबुन, बिस्किट नमकीन आदि बांटा गया।


