Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

भारत विकास परिषद और करणी सेना बाढ़ द्वारा मास्क, साबुन एवं सैनिटाइजर का वितरण | LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवाददाता- सोनू कुमार, बाढ़ (पटना)
बाढ़- अनुमंडल के शहरी पंचायत अंतर्गत ग्राम सिकंदरपुर,जमुनीचक,सादिकपुर और बुरहनीचक में करणी सेना बाढ़ और भारत विकास परिषद बाढ़ के सौजन्य से मास्क, साबुन और सैनिटाइजर का वितरण किया गया। इस अवसर पर इन गाँव की गलियों में सैनीटाइजेशन भी किया गया। इस अवसर पर करणी सेना के जिलाध्यक्ष राणा विजय सिंह, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, सचिव मुकुंद कुमार, सदस्य कनक कुमारी, भारत विकास परिषद की दक्षिण बिहार प्रांत की महिला प्रमुख बबीता देवी,गुलशन कुमार, सुनीता कुमारी आदि उपस्थित थे। चारों गाँव मिलाकर करीब 2000 मास्क, साबुन और सैनिटाइजर का वितरण किया गया। इस अवसर पर राणा विजय सिंह के द्वारा उपस्थित लोगों को बताया गया कि वह केरोना महामारी को लेकर पेनिक ना हो। छोटे-छोटे उपायों से हम अपना बचाव कर सकते है। जैसे दिन में चार पांच बार साबुन से हाथ धो लें। 
बिना हाथ धोए हुए मुंह,नाक,कान को ना छुए। मुकुंद कुमार के द्वारा बताया गया कि नींबू के रस को नाक में डालनें से बहुत फायदा होता है। इसका इस्तेमाल हमें जरूर करना चाहिए। कनक कुमारी के द्वारा सामाजिक दूरी पर बिशेष रूप से जोड़ दिया गया। अध्यक्षीय भाषण में सत्येन्द्र प्रसाद सिंह के द्वारा उपस्थित लोगों को स्वस्थ रहने मस्त रहने का शपथ दिलाया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने करणी सेना और भारत विकास परिषद बाढ़ के इस अनोखी पहल का स्वागत किया।