बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत जनता दल (यू) के प्रखण्ड अध्यक्ष विजय प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल के द्वारा सामुदायिक किचन, भगहर का निरीक्षण किया गया। जिसमें तमाम व्यवस्था संतोषजनक एवं काफी अच्छा पाया गया।
शिष्टमंडल के नेताओं ने आवश्यक निर्देश देते हुए उपस्थित कर्मियों को कहा कि कोई भी व्यक्ति भूखा न रह पाए। इसका पूरा ध्यान रखा जाए। प्रखंड अध्यक्ष ने अपील किया कि वैसे लोग जो निरीह तथा असमर्थ हैं वे यहां आकर दोनों समय भोजन करें।


