गुरूआ में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 9 माह के मासूम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। परिजनों की शिकायत पर मामला पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। घटना गुरूआ थाना के छेछु बिगहा की है। जानकारी के मुताबिक घटना देर रात की है जहा छेछुबिगहा गांव निवासी रामाशीष यादव के 9 माह की बेटी स्वीटी कुमारी अपने बड़ी बहन के साथ सोई हुई थी तभी आरोपी चाचा धारदार हथियार से घटना का अंजाम दिया।
हालांकि की घटना का कारण स्पष्ट रूप से पता नही चल सका। ग्रामीणों का कहना है कि आपसी विवाद को लेकर बच्ची की गर्दन पर वार कर दिया। बच्ची की धारदार हथियार से हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
हथियार के हमले से बच्चे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। वहीं बच्चे का पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस में दी। शिकायत के आधार पर मामला पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।


