गया में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए 1 सितंबर 2020 को इनरव्हील क्लब ऑफ गया और रोटरी गया के द्वारा संयुक्त रुप से रोटरी परिसर में एक ऑक्सीजन बैंक की शुरुआत की गई थी जिससे कि जरुरतमंद मरीज़ों को ऑक्सीजन सिलेंडर आसानी से उपलब्ध हो सके l आज वहाँ कीट के साथ ऑक्सीजन सिलेंडर, पीपीई कीट , हैंड ग्लव्स, सेनेटाइजर, स्प्रे बोतल, फेसशिल्ड और मास्क दिए गए हैं l
कोविड-19 से बचने और खुद को सुरक्षित रखने के लिए इस महामारी में इन सब चीजों की आवश्यकता बढ़ गई है। इस महामारी के प्रथम लहर में काफी मरीज़ इससे लाभान्वित हुए थे तथा अनेक के जान को बचाया जा सका था, उम्मीद है कि भविष्य में भी जरूरतमंद मरीज़ इससे लाभान्वित होते रहेंगे l इनरव्हील क्लब ऑफ गया हमेशा सामाजिक कार्य करने में अग्रणी रहा है तथा अपने समाज और समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहा है l
यह क्लब गरीब, जरूरतमंदों लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा करता आया है l इनरव्हील क्लब की सदस्याओं के सहयोग से यह प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है l मौक़े पर इनरव्हील क्लब प्रेसिडेंट शुभ्रा गुप्ता , पीडीसी किरण प्रकाश और रखी भदानी,पी.पी. प्रतिभा गुप्ता उपस्थित थी।


