तुफैल अहमद अहमद की रिपोर्ट
समस्तीपुर जिला प्रशासन लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन कराने को लेकर काफी सक्रिय दिख रही है। जहाँ एक ओर पूरे राज्य में सरकार ने दस दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की है। वहीं दूसरी ओर इतनी सख्ती के बावजूद भी कुछ लोग मानने को तैयार नही हैं। सुबह होते ही बहुत सारे दूकानदार अपनी-अपनी दूकानें खोल दूकानदारी करते नज़र आ जाते हैं। इसी क्रम में आज शुक्रवार को ज़िले की नगर थाना की पुलिस ने शहर के मारवाड़ी बाजार, बसंत मार्केट सहित शहर के अन्य कई महत्वपूर्ण जगहों पर सघन जाँच करते हुए छापेमारी की। नगर थाना अध्यक्ष अरुण राय के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने समस्तीपुर बाज़ार में खुली कई सारी दूकानों को तुरंत बन्द करवाई।
वहीं दूसरी तरफ लॉकडाउन के गाईडलाइन्स का खुलेआम उल्लघंन करने वाले स्थानीय बसंत मार्केट के छः दुकानदारों की दुकानों को ज़िला प्रशासन की टीम ने तुरंत सील कर दिया। इसके साथ ही बिना किसी ज़रूरी काम के सड़क पर घूम रहे अन्य लोगों को भी समझाया कि सभी लोग सरकार द्वारा जारी गाइईलाइंस का पालन करें, अन्यथा पालन नहीं करने वालो पर जिला प्रशासन की टीम को ना चाहते हुए भी बल का प्रयोग करना पड़ेगा। स्थानीय पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से दूकानदारों में हड़कंप मच गई ।
जिन्होंने अपनी दूकानें खोल रखी थी आनन-फानन में दूकानें बन्द कर दी। इस संबंध में जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी धर्मेंद्र पंडित ने बताया कि 11 बजे तक ही आवश्यक वस्तुओं की दूकानें खोलने का आदेश जारी किया गया है। उसके बाद अगर दूकानें खुली पाई जाएगी तो वैसे सभी दूकानदारों पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।


