Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

वरीय अधिवक्ता कौशल बाबू के निधन से अधिवक्ताओं एवं बुद्धिजीवियों में शोक की लहर, दिया श्रद्धांजलि // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
न्यूज़ डेस्क : बिहार के भागलपुर जिलान्तर्गत व्यवहार न्यायालय नौगछिया के वरीय अधिवक्ता सह बार एसोसिएशन ऑफ नौगछिया के पूर्व महासचिव एवं अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण चौधरी उर्फ कौशल बाबू असामयिक निधन से इस क्षेत्र को अपूरणीय क्षति पहुँची है। कौशल बाबू जीवन भर सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेते रहे। ये गरीब एवं असहाय लोगों को मुफ्त में कानूनी सलाह देकर समाज में शांति कायम रखने का हरसंभव प्रयास करते थे। ये समाज हित में निर्भीक होकर बेबाक बोलते थे। इनकी वैश्विक महामारी कोविड-19 से असामयिक निधन पर वरीय अधिवक्ता नरेश चंद्र यादव, राजेश कुमार यादव, दिनेश चंद्र मंडल, पशुपति नाथ झा, सुभाष ठाकुर, सीताराम सिंह, गोपाल कृष्ण यादव, देवानन्द साह, राजेन्द्र विश्वकर्मा, रंजीत मंडल, सिकंदर प्रसाद यादव, विमल कुमार त्रिवेणी, श्यामानंद गुप्ता, डॉ सुभाष कुमार विद्यार्थी, समाजसेवी  सुदामा साह, सुमित यादव, अजय रविदास सहित वर्तमान अध्यक्ष अधिवक्ता जयनारायण यादव एवं अन्य लोगों ने शोक प्रकट करते हुए इन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की कि कौशल बाबू को सदगति एवं शांति प्रदान करें।