Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

कोरोना के चलते दक्षिण-पूर्व रेलवे ने रद्द कीं पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्‍ट // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
न्यूज़ डेस्क : कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जिसकी तिथि निर्धारित कर दी है।रेलवे द्वारा रद्द की गयी ट्रेनों में कई ट्रेनें चक्रधरपुर रेल मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशन से होकर गुजरती थीं। रेलवे द्वारा 02833 भुवनेश्वर-नई दिल्ली स्पेशल भाया टाटानगर को 21, 24, 27, 28 और 31 मई को रद्द किया गया है। वहीं, 02824 नई दिल्ली- भुवनेश्वर भाया टाटानगर स्पेशल ट्रेन को 22, 25, 27, 29 मई और एक जून को रद्द किया है।
इसी तरह 02825 भुवनेश्वर नई दिल्ली भाया आद्रा को 26 मई और 02826 नई दिल्ली भुवनेश्वर भाया आद्रा को 28 मई को रद्द किया है। 02855 भुवनेश्वर नई दिल्ली भाया संबलपुर को 22 और 29 मई तथा 02856 नई दिल्ली भुवनेश्वर भाया संबलपुर को 23 और 30 मई को रद्द किया है। इसके अलावा 02892/02891 भुवनेश्वर बांगरीपोसी भुवनेश्वर को भी अलग अलग तिथि को रद्द किया गया है।