Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

जिलापाल निखिल पवन कल्याण ने किया राजगांगपुर कोरोना केन्द्र का निरीक्षण // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवादसूत्र- सुभाष कुमार गुप्ता, सुंदरगढ़

जिले के जिलापाल निखिल पवन कल्यान ने स्थानीय बगीचापाड़ा स्थित आदर्श विद्यालय के अश्थिर कोविड देखभाल केन्द्र का दौरा कर केन्द्र के मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया I मौका पर स्थानीय खंड विकास अधिकारी पियूष लोहार, नगरपालिका के ईओ बिनोद चंद्र पंडा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे I 
जिलापाल ने इस केन्द्र की समस्याओं की जानकारी लेते हुए केन्द्र संचालन से जुड़े लोगों को ज़रूरी दिशा निर्देश भी दिए और कोविद मरीजों की इलाज को लेकर चर्चा की I 
कोरोना को हराने की दिशा मैं जिलापाल ने जनता से अनुरोध किया की कोरोना की जाँच करवाएं ताकि समय रहते कोरोना संक्रमण की चैन तोड़ने में कामयाबी हाशिल हो और लोगों को इस संक्रमण से बचाया जा सकें I इस कड़ी में उन्होने बताया की बीरमित्रपुर, राजगांगपुर, बनाई व हिमगिरि के प्रति विशेष ध्यान दिया जा रहा है I 
जिलापाल ने लोगों को कोरोना के विषय में जागरूक करने के लिए मीडिया के माध्यम से अपील करते हुए कहा की कोरोना की जाँच करवाएं, भयभीत ना हों, नियमों का पालन करें ताकि हम सभी कोरोना महामारी से छुटकारा पा सकें I