Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

निःशुल्क कोविड जांच मोबाइल वाहन को जिला पदाधिकारी ने किया रवाना // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवादसूत्र- निरंजन कुमार, गया
गया में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा गया ज़िले के सभी प्रखंडों में कोविड जांच हेतु 06 निःशुल्क कोविड जांच मोबाइल वाहन को जिला पदाधिकारी, गया  अभिषेक सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है जिला पदाधिकारी ने बताया कि यह मोबाइल वाहन ज़िले के सभी प्रखंडों में जाकर घूम घूमकर लोगों का निःशुल्क कोविड जांच करेगा।
इस वाहन में जागरूकता संबंधी संदेश भी है, जो कोविड जांच एवं कोविड टीकाकरण हेतु लोगों को प्रेरित करेगा। इस अवसर पर डीपीएम स्वास्थ्य नीलेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी/चिकित्सक उपस्थित थे।