Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

बिहार में बिहपुर विधानसभा मन की बात कार्यक्रम में सबसे ज्यादा सुनने में प्रथम : ई. शैलेन्द्र // LIVE NEWS24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
न्यूज डेस्क : बिहपुर विधानसभा पूरे राज्य में बीते 29 जून को संपन्न हुए पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात के 123वें एपिसोड को सुनने में नंबर वन बना है। जबकि मधेपुरा जिला का सिंहेंश्वर दूसरे व आलमनगर विधानसभा तीसरे स्थान पर रहा है। इसके लिए मंगलवार को बिहपुर एनडीए कार्यालय में क्षेत्र के भाजपा विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इ.शैलेंद्र समेत भाजपा जिलाउपाध्यक्ष प्रो. गौतम, बिहपुर विस बीएलए वन इ. कुमार गौरव व दिनेश यादव आदि ने बिहपुर विस के बूथ कमेटी व मन की बात कार्यकम प्रभारी के जीवटता, बेहतर कार्यक्रम प्रबंधन व संयोजन का यह परिणाम बताया। यह गणना कार्यक्रम प्रभारी द्वारा बूथाें पर हुए मन की बात कार्यकम के बाद फोटो व वीडीयो सरल एप पर किए गए डाउनलोड के बाद किया गया है। विधायक श्री शैंलेंद्र ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में 256 बूथ हैं। जिसमें 132 यानि 51.6 प्रतिशत बूथाें पर 2226 लोगों ने 29 जून को मन की बात के 123वें एपिसोड को सुना। इस मौके पर नेतृत्व द्वारा भेजे गए तरूण त्यागी व शांतनु पात्रा भी मौजूद थे। विधायक ने इस उपलब्धि को एक बड़ी जिम्मेदारी मानते हुए आगामी कार्यक्रम में उक्त प्रतिशत व जन भागीदारी को और बढ़ाने का पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ संकल्प लिया। वहीं राज्य में नंबर एक बनने पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ इसकी खुशियां बांटी। इस मौके पर रूपेश रूप, अभय राय, दिलीप महतो, ब्रजेश चौधरी, रंजीत गुप्ता, ब्रजेश नागर, दिलीप सिंह व बाल्मिकी मंडल आदि उपस्थित थे। वहीं इधर नवगछिया भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह ने बताया कि बासकी मंडल को नवगछिया जिला, प्रो.गौतम को बिहपुर विधानसभा व मनोज मंडल को गोपालपुर विधानसभा एनडीए संयोजक मनोनीत किया गया है। उक्त मनोनयन पर अजय उर्फ माटो, लालमोहन,सिंटू, सदानंद, निरंजन साह, अपूर्व रंजन, गंगा साह, राहुल कुमार, बिक्की चौधरी, कन्हैया झा, चंद्रकांत चौधरी, सिंटू मोदी व कल्याण झा आदि ने बधाई दी है।