
गया/डोभी। डोभी थाना में महिला हेल्प डेस्क के कार्य करने से महिलाओं को राहत मिल रही है। अब महिलाएं अपने ही थाने में महिला पदाधिकारी से अपनी समस्या साझा करेंगी और अपनी समस्याओं का समाधान कराएंगी।थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि विगत माह से डोभी थाना में महिला हेल्प डेस्क कार्य कर रही है। हेल्प डेस्क पर तीन महिला सिपाही खुशबू कुमारी, पूजा कुमारी, खुशबू कुमारी इस कार्य को लेकर ड्यूटी में तैनात है। ग्रामीण एवम शहरी क्षेत्र की महिलाओं ने बात चीत के दौरान बताई महिलाओं की समस्याओं को डोभी थाना में महिला सिपाही के द्वारा सुनी जा रही हैं। आगे उन्होंने कहा कि वरीय पदाधिकारी के आदेश पर हेल्प डेस्क लगाया गया है। जिससे महिलाएं बे झिझक अपनी समस्याओं को महिला पदाधिकारी से बता सके व अपने कष्टों को कहने में उन्हें संकोच नहीं हो सके । अब महिलाओं को अपनी समस्या को लेकर कहीं दूर जाने की आवश्यकता नहीं है अब डोभी थाने में ही सहूलियत होगी। और समस्याओं का समाधान भी होगा
