Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

डोभी में सरिया लदा ट्रैक्टर पलटा, तीन की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल। // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।



संवाददाता -निरंजन कुमार,गया
गया/डोभी। डोभी-गया सड़क मार्ग के एनएच 83 एचपी पैट्रोल पंप के गम्हरिया गांव के समीप सरिया से लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटनास्थल से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना में तीन व्यक्ति की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर हो गयी। वहीं, दो अन्य की स्थिति चिंताजनक बताई जाती है। स्थानीय पुलिस एवं घटनास्थल पर मौजूद लोगों की मदद से आनन-फानन में बुरी तरह से घायल दो व्यक्तियों को गया के मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की दुर्घटनाग्रस्त उक्त ट्रैक्टर पर क्षमता से अधिक सरिया लदा था। जिसके कारण ट्रैक्टर की ट्रॉली का कील निकल गया। जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गयी। इस घटना की सूचना दुर्घटना स्थल से मौजूद लोगों के द्वारा स्थानीय थाने की पुलिस को दी गयी। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर एवं ट्रैक्टर पर लादे सरिया को अपने कब्जे में ले रखा है। उक्त ट्रैक्टर पर सवार सभी व्यक्ति व चालक मजदूर थे। जो अपना जीवन यापन मजदूरी कर करते थे। बताया जाता है कि सभी ट्रैक्टर के मजदूर मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के खरांटी गांव के निवासी हैं। सभी घायलों व मृतकों की पहचान की जा गई है। जिसमें मृतक अर्जुन प्रसाद, सनी कुमार एवं सनी कुमार छोटा एवं घायल की पहचान सुजीत कुमार व विकास कुमार के रूप में कि गई है। इस मामले की पुष्टि करते हुए थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना से अवगत करवा दिया गया है। वही, दुर्घटना स्थल से दुर्घटनाग्रस्त ट्रेक्टर एवं ट्रैक्टर पर लदे सरिया को पुलिस ने अपने कब्जे में ले रखा है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गया के मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेजने की तैयारी में जुटी है। वही, बुरी तरह से घायल दो अन्य व्यक्ति की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।