Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

थाईलैंड से 5 कारीगरों का दल पहुंचा बोधगया, महाबोधि मंदिर के शिखर पर लगे सोने की चमक लाने का काम शुरू। // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।


संवाददाता- निरंजन कुमार, गया
गया। थाईलैंड से 5 कारीगरों का दल बोधगया पहुंचा है जो महाबोधि मंदिर के शिखर पर लगे सोने की चमक लाने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। मंदिर के शिखर तक पहुंचने के लिए लोहे की रेलिंग बनाने का काम शुरू है। जल्द ही गुंबद पर लगे सोने की चमक वापस आ जाएगी। पांच सालों में सोने की गुंबद पर धूल बैठ गई थी। जिसकी वजह से गुंबद की चमक कुछ फीकी पड़ गई थी। 2020 में सोने की सफाई के लिए थाईलैंड से 20 कारीगरों का दल आया था, लेकिन कोरोना महामारी पिक थी। इसकी वजह से शिखर पर लगे सोने के गुंबद की सफाई नहीं हो सकी थी। सफाई का काम रोक दिया गया था और उन्हें वापस थाईलैंड भेज दिया गया था। अब कोरोना की पाबंदियां खत्म होने के बाद सफाई के लिए थाईलैंड से कारीगरों का दल पहुंचा है। 2013 में थाईलैंड के श्रद्धालुओं ने 290 किलोग्राम सोने की प्लेट से गुंबद को लपेटा था। इससे मंदिर की चमक और बढ़ गई थी। तीन साल पर इसकी सफाई की जाती है। 2017 में सोने की सफाई की गई थी। उसके बाद 2020 में होना था। लेकिन कोरोना वायरस इसमें दीवार बन गई थी। पांच साल बाद सोने की सफाई होगी। बीटीएमसी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार थाईलैंड से कारीगरों का दल बोधगया पहुंच चुका है। इसके बाद सफाई का काम शुरू किया जाएगा।