Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

जन अधिकार पार्टी (लो) का तीन दिवसीय मंथन सह प्रशिक्षण शिविर संपन्न। // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।



संवाददाता -निरंजन कुमार, गया
गया/बोधगया। जन अधिकार पार्टी (लो) के तीन दिवसीय मंथन सह प्रशिक्षण शिविर ‘जनता ही सरकार – न्याय के साथ रोजगार’ नामक अमृत मंत्र के संपन्न हो गया। शिविर के समापन सत्र में अपने सम्बोधन के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक है तो केवल वोट देने के समय ही नहीं, बल्कि उसके बाद सरकार संचालन में भी उनकी भागीदारी हक के रूप में होनी चाहिए। इसलिए आज हमारी पार्टी ने तय किया है कि अब किसी भी कामकाज के लिए जनता को दफ्तर दर दफ्तर भटकना नहीं होगा। बल्कि सरकारी अधिकारी अथवा कर्मचारी को उनके घर आकर समस्या का समाधान करना होगा। पप्पू यादव ने आगे कहा कि जनता को केवल अपनी समस्याओं के संदर्भ में सरकार को अनलाइन अथवा मोबाईल के माध्यम से जानकारी दर्ज करानी होगी। उसके बाद किसी भी दफ्तर में, मंत्री या मुख्यमंत्री के समक्ष जनता को खड़ा होना नहीं होगा। बल्कि खड़ा होकर कर्मचारी, अधिकारी, मंत्री या मुख्यमंत्री को जनता का सम्मान करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोजगार के लिए किसी को खासकार युवाओं को भटकना नहीं होगा। उनके रोजगार की व्यवस्था सरकार करेगी। सरकारी नौकरी नहीं मिलने पर बेरोजगारों को स्वनियोजित होने की पूरी व्यवस्था की जाएगी।  लोकसभा में 11 और विधानसभा में 100 सीटों के लिए लक्ष्य निर्धारत
पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा कि जन अधिकार पार्टी (लो), भाजपा मुक्त भारत निर्माण अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेगी। हम लोग सम्मान के साथ महागठबंधन का हिस्सा बनने को तैयार हैं। वैसे हमारी पार्टी ने इस महत्वपूर्ण शिविर में गहन मंथन के बाद आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में 11 सीटों पर और आगामी विधान सभा 2025 में 100 सीटों पर चुनाव लड़ने का लक्ष्य निर्धारित करके उसकी पूरी कार्य योजना बना ली है।
शिविर की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को व्यक्तित्व निर्माण के बिंदुओं को बारीकी से समझाया। साथ ही उन्होंने एक सफल चरणबद्ध आंदोलन की पूरी प्रक्रिया को कैसे ऐतिहासिक बनाए, इस बात पर जोर दिया। इससे पूर्व पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अखलक अहमद ने कृषि को लाभकारी और रोजगरोन्मुखी बनाने पर अपने विचार रखते हुए भारतीय अर्थ व्यवस्था के संदर्भ में स्थिति स्पष्ट करते हुए प्रतिभागियों को समझाया। वहीं, संचार के मजबूत माध्यम सोशल मीडिया के संदर्भ में अमित कुमार, कुणाल पराशर और अतुल रंजन ने भी असरदार तरीके से अपनी बात रखी और वर्तमान समय में सोशल मीडिया की प्रासंगिकता व उसके उपयोग के उन्नत तरीके से अवगत कराया। इस शिविर में समस्त बिहार से चयनित 725 प्रतिभागियों ने भाग लिया। शिविर के समापन पर सफाईकर्मियों को सबसे पहले सम्मानित राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा किया गया, उसके बाद स्थानीय व्यवस्था में लगे कार्यकर्ताओं को भी पुरस्कृत किया गया। इस शिविर के संयोजक और किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह कन्हैया, सह संयोजक सुधीर वर्मा मरांडी और भवानी सिंह ने संयुक्त रूप से धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचंद सिंह, राजेश पप्पू, फजील अहमद, देवाशीष, कमलेश तिवारी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज गुप्ता, प्रदेश प्रधान महासचिव अवधेश कुमार लालू, प्रवक्ता अभिजीत सिंह, ई. विशाल कुशवाहा, अकील अंसारी, सत्येन्द्र पासवान, वकील दास, मनोज पासवान ने भी अपने विचार प्रकट किए।