Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरा महागठबंधन राज्यव्यापी प्रदर्शन के तहत प्रतिरोध मार्च में शामिल हुए हजारों लोग बड़ी संख्या में महिलाओं की रही भागीदारी। // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

संवाददाता -निरंजन कुमार, गया
 गया!महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ महागठबंधन के राज्यव्यापी प्रतिरोध मार्च के तहत आज गया में जोरदार प्रदर्शन हुआ जिसमे हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही। गांधी मैदान से निकला मार्च स्वराजपुरी रोड, काशी नाथ मोड़, कचहरी, समाहरणालय, केदारनाथ मार्केट होते हुए गांधी चौक (टावर) पहुंचा जहां सभा का आयोजन किया गया।
महागठबंधन कार्यकर्ता महंगाई पर रोक लगाओ, डीजल–पेट्रोल–गैस सिलेंडर का दाम कम करो, सांप्रदायिक नफरत की राजनीति नहीं चलेगी, गया को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करो, 19 लाख रोजगार का वादा निभाओ, रोजगार के बदले जेल भेजना बंद करो, मोदी–नीतीश की तानाशाही नहीं चलेगी, गरीबों को उजाड़ना बंद करो के नारे लगा रहे थे। प्रतिरोध मार्च का नेतृत्व राजद जिलाध्यक्ष मो. नेजाम, महानगर अध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव, राजद के बेलागंज विधायक सुरेंद्र प्रसाद यादव, बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत, शेरघाटी विधायिका मंजू अग्रवाल, गुरुआ विधायक विनय कुमार यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, टिक्का खान, विजय कुमार मिठू, भाकपा माले जिला सचिव निरंजन कुमार, ऐपवा जिला सचिव रीता वर्णवाल, आरवाईए राज्य उपाध्यक्ष तारिक अनवर, सुदामा राम, ऐपवा की शीला वर्मा, बरती चौधरी, रवि कुमार, कामचारी नेता रामचंद्र प्रसाद, अशोक मांझी, सीपीआई जिला मंत्री सीताराम शर्मा, मो. याहिया, मसूद मंजर, माकपा जिला मंत्री रामखेलावन दास, मो. शमीम, पीएम सिंह समेत कई पूर्व विधायक कर रहे थे। टावर चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए राजद जिला अध्यक्ष मो. निजाम ने कहा की दिल्ली और पटना की सरकार तानाशाह हो गई है। जनता पर महंगाई का बोझ डालकर अमीरों को फायदा पहुंचा रही है। सरकार हर मोर्चे पर फेल है। कांग्रेस के मगध प्रवक्ता विजय कुमार मिठू ने बोला की आंदोलन से डरी मोदी सरकार दमन का रुख अपनाते हुए आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर रही है। अभी दिल्ली में हुए आंदोलन में हमने यह देखा।
माले जिला सचिव निरंजन कुमार ने कहा की गरीबों का वोट लेकर आई मोदी–नीतीश सरकार उनपर कहर ढा रही है। गरीबों की आमदनी घट रही है और महंगाई बढ़ रही है, गरीबों का जीना मुहाल है। मुसलमानों को बदनाम करने की कोशिश हो रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। सीपीआई जिला मंत्री सीताराम शर्मा ने कहा की अगर महंगाई पर रोक नहीं लगी तो आगे आने वाले दिनों में बिहार की सड़कों पर आंदोलन तेज होंगे। जनता अब महंगाई को और बर्दाश्त नहीं करेगी। माकपा जिला मंत्री रामखेलावन दास ने गया को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की मांग उठाते हुए कहा की आज किसान और मजदूर पलायन को मजबूर हैं। आए दिन बिहारी मजदूरों की मौत की खबरें आती रहती हैं। ऐपवा जिला सचिव रीता वर्णवाल ने बोला की महंगाई का सबसे अधिक बोझ महिलाओं पर पड़ रहा है। घर का बजट बिगड़ गया है और गैस सिलेंडर भरने को भी पैसा गरीबों के पास नहीं है। महिलाएं लकड़ी पर खाना बनाने को मजबूर हैं।इक़बाल नौजवान सभा राज्य उपाध्यक्ष तारिक अनवर ने कहा की रोजगार देने के वादे पर आई ये सरकारें छात्र–नौजवानों को जेल भेज रही हैं। पढ़ने–लिखने वाले छात्र सड़क पर उतरने को मजबूर हैं। मगध विश्वविद्यालय में चल रहे आंदोलन को कोई सुनने वाला नहीं है। कार्यक्रम में पूरे जिले के अलग अलग प्रखंड से आए महागठबंधन के हजारों कार्यकर्ता शामिल रहे।