Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

*विश्व पर्यावरण दिवस के सुअवसर पर ब्रेकथ्रू साइंस सोसायटी, चांडिल की ओर से पर्यावरण संरक्षण से संबंधित जागरूकता अभियान सह पौधारोपण।* / / LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
            संवाददाता : सम्भू सेन (सरायकेला)


ईचागढ़ /कुकड़ू : सरायकेला खरसवां जिला के ब्रेकथ्रू साइंस सोसायटी चांडिल की ओर से देशभर में पर्यावरण संरक्षण के महत् उद्देश्य को लेकर नियमित रूप से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में कई तरह के जागरूकता कार्यक्रम जैसे- पौधरोपण, सेमिनार, परिभ्रमण, चर्चा, वाद-विवाद आदि किया गया। इसी तर्ज पर ब्रेकथ्रू साइंस सोसायटी चांडिल की ओर से आज चांडिल क्षेत्र के निमडीह प्रखंड अंतर्गत रघुनाथपुर  तथा आदरडीह , कुकड़ू अंतर्गत इचाडीह, बाकारकुड़ी, सिरूम एवं चौका-चांडिल समेत कई जगह पर पौधारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया गया। उक्त कार्यक्रम में निम्नलिखित सदस्यों महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई राजू ,चैतन, बीरेन्द्र, अनादि, श्रीकांत, सुनील,  बिष्णु ,कमल आदि।_