Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

डोभी में मनाया गया बलिराम यादव का 29 वीं पुण्यतिथि। // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।


संवाददाता निरंजन कुमार, गया
गया/डोभी। डोभी प्रखंड स्थित जय राम गिरी हाई स्कूल के प्रांगण में बलिराम सिंह यादव की 29 वीं पुण्य तिथि मनाई गई। इस अवसर पर सभी लोगों ने बलिराम यादव के चित्र पर पुष्पांजलि किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया और उनके सपने को पूरा करने का संकल्प लिया। इस दौरान मौके पर गया संसदीय क्षेत्र के सांसद विजय मांझी ने कहा की इस क्षेत्र का अमूल्य मणि बलिराम यादव थे। जिसकी आज तक क्षति पूर्ति नहीं हुआ। वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने कहा की समाज को नया रास्ता दिखाने का उन्होंने कार्य किया था। वे प्रत्येक समाज के लोगों को एक धागा में पिरोने का कार्य किया। परंतु इनके कार्य को नजर लग गई और इनके समाज के विकाश करने के जुनून को असमाजिक तत्व के लोग ने रोक दिया। जिसे हम सभी को मिलकर पूरा करना है। इस सभा की अध्यक्षता प्रेम तिवारी ने किया वहीं संचालन रामचंद्र यादव ने किया। इस मौके पर राजद के युवा नेता भगत यादव, पूर्व प्रखंड प्रमुख रामनुग्रह यादव, प्रखंड विकाश पदाधिकारी संजीव कुमार झा, प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।