Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

शादी समारोह से वापस लौटने के दौरान एक महिला से छिनतई, हथियार के बल पर घटना को दिया अंजाम, जेवरात और पर्स छीनकर भाग निकला। // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।



संवाददाता - निरंजन कुमार, गया
गया/बोधगया। हथियार के बल पर एक महिला से चार अपराधियों ने छिनतई करने की घटना हुई है। दरअसल यह घटना बोधगया थाना इलाके के माया सरोवर के पास का है। देर रात करीब 12 बजे महिला अपने देवर के साथ बोधगया हरिजन कॉलनी में एक शादी समारोह से होकर न्यू तारीडीह वापस अपने घर वापस जा रही थी। 
इसी क्रम में बैंक ऑफ इंडिया के पास बाइक पर सवार चार नकाबपोश आए और हथियार का भय दिखाकर महिला की जेवरात और पर्स छीनकर चलते बना। उस समय सड़क सन्नाटा पसरा था। अपराधियों ने इसका फायदा उठाया और फरार हो गये। हालांकि जिस जगह पर नकाबपोश अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है वहां से कुछ ही दूरी पर पुलिस की दो चेक पोस्ट है। एक नोड वन के पास और दूसरा होटल एंबेसी मोड़ के पास। बोधगया की सुरक्षा व्यवस्था को तगड़ा बनाने के लिए कई चेक पोस्ट बनाये गये हैं। जहां 24 घंटे पुलिस के जवान तैनात रहते हैं। इसके अलावे अभी एक दर्जन से ज्यादा और पुलिस चेक पोस्ट बनाने की जरूरत है।