Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

लाडू पंचायत के चंदा में एक युवक की गला दबाकर हत्या , जांच में जुटी पुलिस। // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।


संवाददाता- निरंजन कुमार,गया
गया।. जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक को गला दबा कर हत्या कर दिये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीते शाम को थाना क्षेत्र अंतर्गत लाडू पंचायत के लालगंज स्थित ग्राम चंदा में गला दबाकर हत्या कर दिया गया है ।मृत युवक का नाम योगेंद्र कुमार यादव पिता पचन यादव बताया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार घर से महज कुछ ही दूरी पर फोन करके उक्त युवक को बुलाया गया जिसके बाद पइन मे ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दिए और साक्ष्य छुपाने के लिए मोबाइल साथ ले गया। युवक का ससुराल बाराचट्टी थाना अंतर्गत ग्राम पडेया व ननिहाल काहुदाग बताया गया है। युवक का एक मात्र 15 दिन की बेटी है ।उपरोक्त घटना के संबंध में मोहनपुर थाना प्रभारी विकाश चंद्र यादव ने दूरभाष पर बताया कि लाडू पंचायत के ग्राम चंदा में बीते शाम को एक पइन में गांव के ही योगेंद्र यादव पिता पच्चन यादव का हत्या गला दबाकर कर दिया गया। जिसे पुलिस को सूचना मिलते ही जांच में जुट गई है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।घटना की जानकारी होते ही शेरघाटी डीएसपी खुद घटना स्थल का जायजा लेकर गए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज सह अस्पताल गया भेज दिया गया है ।उन्होंने बताया कि हत्या के पीछे कारणों का स्पष्ट नहीं हो सका हैं और नहीं अभी तक किसी की गिरफ्तारी हो सकी है ।वहीं मामले की पड़ताल की जा रही है।