गया जिला के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 पर स्थित बाराचट्टी थाना के पुलिस शराब के मामले में पूरी शक्रिय दिख रही है प्रशासन के द्वारा किसी प्रकार की कोताही नही बरती जा रही है लगातार शराब के प्रति अभियान चलाया जा रहा है आये दिन लगातार कारोबारी या नशेबाज को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा जा रहा है बात दे की इसी क्रम में बीते रात्रि को थाना अंतर्गत कहूदाग पंचायत के NH2 पर स्थित ढाबों पर छापेमारी अभियान चलाई गयी जिसमे दो ढाबा के मालिक समेत तीन लोगों को 6 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया दो ढाबा में एक लंबू ढाबा और दूसरा गोपी ढाबा से टिंकू कुमार को 2 लीटर एवं पंकज कुमार को 4 लीटर देशी शराब के साथ एक सुरेंद्र यादव को शराब पीते हुए पकडा गया। उपरोक्त मामले में थानाध्यक्ष रमलखन पंडित ने बताया कि बीते रात्रि को NH2 के किनारे संचालित ढाबो पर छापेमारी की गई जिसमें दो ढाबा मालिक टिंकू कुमार को 2 लीटर एवं पंकज कुमार को 4 लीटर देशी शराब के साथ एक शराब पी रहे सुरेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया था और एक गिरफ्तारी शराब के पूर्व कांड के अभियुक्त गोवर्धन यादव उर्फ लालटेन यादव को गिरफ्तार किया गया था जिन सभी को अग्रिम करवाई करते हए जेल भेज दिया गया है।


