श्री ठाकुर ने एक स्थानिय समाचार पत्र से साक्षात्कार में बताया की अधिकारियों और अभियंताओं से मुलाकात के बाद पथ निर्माण मंत्री श्री नितिन नवीन जी से भी दुरभाष के माध्यम से इन योजनाओं पर चर्चा किए।
मिथिला के साथ-साथ बिहार के सभी जिलों में यात्राओं को सुगम बनाने के लिए इस योजना के तहत पुरे राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों का जाल बिछाया जाएगा।
श्री ठाकुर ने कहा कि बिहार में इस परियोजना की शुरुआती लागत 50-60 हजार करोड़ से होगी । इसी योजना के तहत भारत - नेपाल बॉर्डर सड़क को फोरलेन में परिवर्तीत किया जाना है।
उन्होंने कहा कि उनके अनुरोध पर ही दरभंगा में रिंग रोड का निर्माण शीध्र शुरु किया जाएगा ।
बताया है कि यहां रिंग रोड की उपयोगिता, एतिहासिक महत्व, बढते ट्रैफिक दबाव से निजात पाने के साथ साथ पर्यटकों के लिए भी वरदान साबित होगा। यात्रा सुगम बनाने के लिए प्रधानमंत्री और पथ निर्माण मंत्री जी का भी आभार प्रकट किया।


