Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

प्रखंड में जमकर हुई ओलावृष्टि, कई फसलों को पहुंचा नुकसान। // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।

संवाददाता -निरंजन कुमार,गया
गया / खजबत्ती l  विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार की शाम 5 बजे जमकर ओलावृष्टि हुई। जिससे किसान के फसलों को काफी नुकसान हुआ है। वहीं , ठंढ़ में विशेष बढ़ोतरी हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र बिहार के द्वारा बिहार के विभिन्न हिस्सों में आगामी दो दिनों तक तूफान एवं जमकर बारिश होने की भविष्यवाणी  की खजबत्ती में व्यापक असर दिखा। प्रखंड के विभिन्न हिस्सों में न तो सिर्फ जमकर बारिश हुई बल्कि आसमान से भयंकर रूप से ओले पड़े। लेकिन खजबत्ती इलाके में कुछ ही देर तक की बारिश ने अपना विकराल रूप दिखाया।
बर्फ रूपी इस बारिश से किसानों को काफी नुकसान हुआ है।कई किसानों के गेहुं,आलू,गोभी एवं कई अन्य फसल बर्बाद हो गयी। लोगों ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन मे बारिश और तूफान को जरूर देखा लेकिन इस प्रकार के ओलों की बारिश पहली बार देखी। इस बारिश ने किसानों की न सिर्फ कमर तोड़ दी बल्कि खेतों के कई फसलों को अपनी चपेट में ले लिया।प्रकृति ने किसानों पर कहर बरपाया है।उन्होंने जिला प्रशासन खासकर जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस एम से आग्रह किया है कि कृषि विभाग को पारदर्शी तरीके से किसानों को हुए नुकसान का आंकलन करने का आदेश दे ताकि उन्हें उचित मुआवजा प्राप्त हो।